ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:॥ ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणाय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा॥


प्रकृति के जीवन दाता भगवान सूर्य को समर्पित
छठ पूजा में जीवन, ऊर्जा, प्रकाश, आयु और स्वास्थ्य का आधार सूर्य की आराधना की जाती है । सूर्य समस्त जीव-जगत के विशेषकर पृथ्वी पर जीवन देते है इसीलिए इस पर्व में उगते सूर्य (उषा अर्घ्य) के साथ डूबते सूर्य (संध्या अर्घ्य) को भी अर्घ्य दिया जाता है। डूबते सूर्य को अर्घ्य देना यह सिखाता है कि भारतीय संस्कृति में केवल उन्नति या सफलता ही नहीं, बल्कि कठिन समय पर भी जीवन का सम्मान किया जाता है।
कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देने से सूर्य की किरणें शरीर पर पड़ती हैं, जिससे स्नायु तंत्र सक्रिय होता है और शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन होता है साथ ही सूर्य देव और छठी मैया मंत्र: ॐ ह्रीं षष्ठी देव्यै स्वाहा का पूजन होता है ।
छठ पूजा विशेषत सूर्य षष्ठी भगवान सूर्य और छठी षष्ठी मैया को समर्पित है जिसमें पृथ्वी पर जीवन, ऊर्जा, स्वास्थ्य और समृद्धि बनाए रखने के लिए सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है ।
यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि (दीपावली के छह दिन बाद) मनाया जाता है तथा भारत मे बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) नेपाल
के मिथिला और तराई क्षेत्र में , दिल्ली , महाराष्ट्र ,पश्चिम बंगाल ,गुजरात , कर्नाटक , मध्य प्रदेश , में अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह पर्व चार दिन का महा अनुष्ठान है जिसमें पहला दिन (नहाय-खाय) में घर की सफाई और शुद्ध सात्विक भोजन ग्रहण कर व्रत की शुरुआत होती है। दूसरा दिन (खरना) जिसमें दिनभर का उपवास रखकर शाम को खीर का प्रसाद ग्रहण किया जाता है और इसके बाद निर्जल व्रत शुरू होता है तीसरा दिन (संध्या अर्घ्य) जिसमें नदी या तालाब के किनारे कमर तक पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
चौथा दिन (उषा अर्घ्य) जिसमें उदय होते (उगते) सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण (समापन) होता है ।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठी मैया को भगवान सूर्य की बहन और प्रकृति की देवी माना गया है। इनकी आराधना से संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। यह व्रत
निराहार जिसमें करीब 36 घंटे से अधिक समय तक निर्जला उपवास रखकर पूरी निष्ठा से अनुष्ठान करते हैं ताकि प्रकृति के प्रति आभार कर सके । यह पर्व हमें जल, वायु, सूर्य के साथ पर्यावरण ले प्रति धन्यवाद कराता है जिससे पृथ्वी पर हमारा जीवन सुरक्षित रह सके । ये समानता का पर्व भी है जिसमें सभी वर्ग के लोग एक ही घाट पर खड़े होकर श्रद्धा भाव से सूर्य को अर्घ्य देते हैं जिसमें ॐ सूर्याय नमः ,ॐ मित्राय नम:, ॐ रवये नम:, ॐ सूर्याय नम:, ॐ भानवे नम:, ॐ खगाय नम:, ॐ पूष्णे नम:, ॐ हिरण्यगर्भाय नम:, ॐ मरीचये नम:, ॐ आदित्यवाद नम: / ॐ आदित्याय नम:, ॐ सवित्रे नम:, ॐ अर्काय नम:, ॐ भास्कराय नम: का जप किया कर प्राणी मात्र के लिए आशीर्वाद मांगते है। Dr Lalit Tiwari