राजीव लोचन साह बने मां नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष

नैनीताल। श्री मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट नैनीताल की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। रविवार 15 नवंबर को न्यास की ओर से जारी सूचना के अनुसार वरिष्ठ न्यासी डा. डीपी गंगोला को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। उनकी देख रेख में विधिवत चुनाव संपन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नई कार्यकारिणी में राजीव लोचन साह को अध्यक्ष, घनश्याम लाल साह को उपाध्यक्ष, प्रदीप शाह साह को सचिव, नीरज कुमार साह को उपसचिव तथा किशन सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अतिरिक्त राजेंद्र नाथ शाह, मदन मोहन शाह और शैलेश साह को न कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया।