इंटर ऑफिशियल एंड कमर्शियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 में हाईकोर्ट-11 ने दर्ज की जीत, पहला मुकाबला रहा बराबरी पर
नैनीताल। नैनीताल जिमखाना एवं जिला क्रीड़ा संघ (NTG & DSA) के तत्वावधान में आयोजित इंटर ऑफिशियल एंड कमर्शियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के अंतर्गत रविवार को दो मुकाबले खेले गए।
पहला मुकाबला कंबाइंड एजुकेशन और तल्लीताल व्यापार मंडल ‘A’ के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई निर्णायक बढ़त हासिल नहीं कर सकीं और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
वहीं, दूसरा मुकाबला हाईकोर्ट-11 और ऑल सेंट्स रेंजर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में हाईकोर्ट-11 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल सेंट्स रेंजर्स को 2-0 से पराजित कर जीत अपने नाम की।
टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है।
Advertisement
ADVERTISEMENTS













