लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व: रेखा त्रिवेदी

नैनीताल । दीपावली के मौके पर नगर में सुबह से लोग घरों में लक्ष्मी बनाने के कार्य में जुड़ गए थे। शाम को घरों में लक्ष्मी पूजन होगा जिसके लिए सुबह से घरों में लक्ष्मी बनाने का काम शुरू हो गया था। पूर्व प्रधानाचार्या रेखा त्रिवेदी ने बताया कि वह पिछले 26 वर्षों से लक्ष्मी की मूर्ति बनाते आ रही हैं। उन्होंने बताया कि गन्ने से लक्ष्मी की मूर्ति बनाई जाती है तथा नारियल से लक्ष्मी का मुखौटा बनाया जाता है। पहले मुखौटा बनाने के लिए नींबू का प्रयोग किया जाता था लेकिन फिर बाद में नारियल का प्रयोग किया जाने लगा उन्होंने बताया लक्ष्मी को बाल्टी में चावल रखकर उसमें रखते हैं ताकि सभी का घर अन्न से भरे रहे । इसके अलावा वह अब लक्ष्मी मूर्ति के साथ ही गणेश मूर्ति भी बना रही हैं । उन्होंने बताया शाम को पूजा अर्चना की जाती है तथा दोपहर में विशेष पकवान भी बनाए जाते हैं तथा इस दिन सिंगल बनाने का विशेष महत्व है। माता लक्ष्मी को सिंगल चढ़ाया जाता है तथा मूर्तियों को बुधवार व रविवार को विसर्जित किया जाता है। नगर की बाजारों में सुबह से लक्ष्मी के पूजन के लिए लोग गन्ने की खरीदारी तथा साथ ही मुखोटे भी खरीद रहे थे ।













