कूटा ने शहरी विकास मंत्री का स्वागत किया

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने शहरी विकास ,पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री उत्तराखंड राम सिंह केरा से मुलाकात की । कूटा ने शॉल ओड़ाकर ,पुष्प गुच्छ भेट कर तथा पौधों के फ्लायर भेट कर मंत्री को सम्मानित किया । कूटा ने एक ज्ञापन भी मंत्री जी को सौंपा जिसमें विनियमित करण की कट ऑफ डेट 2026 करने ,संविदा प्राध्यापकों का वेतन यू जी सी नियमानुसार करने , 7 नंबर के भूस्खलन पर समुचित प्रस्ताव एवं कार्यवाही सहित पालीटेक्निक चुंगी मार्ग ,टैंक बैंड रोड ,खुरपाताल रोड पर स्ट्रीट लाइट लगवाने का अनुरोध किया । शिष्टमंडल में ,विधायक सरिता आर्य , कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,डॉ भुवन आर्य शामिल रहे ।









