वेबसाइट को डाटइन डोमेन करने वाला उत्तर भारत का नंबर 1 बना कूर्माँचल बैंक

नैनीताल l कूर्माचल नगर सहकरी बैंक अपनी वेबसाइट को बैंक डाट इन डोमेन में सफलतापूर्वक स्थानांतरित करने वाला उत्तर भारत का न प्रथम नगरीय सहकारी बैंक है और भारत में टॉप टेन में बैंकों शामिल हो गया है। चेयरमैन विनय साह ने गुरुवार को प्रधान कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
अध्यक्ष विनय साह ने कहा कि संजय साह को बैंक का सचिव नियुक्त किया गया है। बैंक ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग की समस्त सुविधाएं प्रदान कर रहा है। बैंक लेन देन युक्त इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ग्राहकों को बिल डेस्क की सुविधा देने लगा है। जिसके तहत ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से सभी प्रकार के बिल क्रमशः बिजली बिल, फोन बिल व फोन रिचार्ज समेत अन्य सभी इंटरनेट बिल का भुगतान करने में सक्षम हैं। बैंक अपने लघु बचत खाताधारकों को वास्तविक समय में जमा की सुविधा प्रदान कर रहा है जो डिजिटल बैंकिंग की सुविधा का एक और उदाहरण है। साथ ही बैंक अपने ग्राहकों की सुविधा को लेकर यूपीआई आधारित मोबाइल बैंकिंग के लिए प्रयासरत है। अध्यक्ष विनय साह ने कहा कि बैंक डिजिटल क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और
विनियामक दिशानिर्देशों का कुशलतापूर्वक पालन कर रहा है। उन्होंने बताया कि संजय साह को बैंक का सचिव नियुक्त किया गया है। सचिव संजय साह ने बैंक की प्रगति पर प्रकाश डाला। प्रेस वार्ता में दिनेश चंद्र जोशी, अखिल साह, सुनील लोहनी, संजय पाठक, हरीश पंत, विवेक कुमार पंत, अर्जुन सिंह नेगी मौजूद थे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad