उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 724 वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 724 वे दिन भी जारी रहा।
।।।पौधारोपण के साथ व्यापक जन सम्पर्क कार्यक्रम के तहत 724वे दिन ।।मेरा पौधा मेरा परिवार कार्यक्रम।।। के तहत डीडीहाट रण गांव स्थित गगनाथ मन्दिर परिसर में पौधारोपण किया।
पौधारोपण कार्यक्रम में पूर्व प्रधान गंभीर सिंह खोलिया सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह नेगी सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र जोशी,गौरव पांडे उपस्थितरहे।
पूर्व प्रधान गंभीर सिंह खोलिया ने कहा कि पौधे की देखरेख करने के साथ अन्य को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करेंगे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।









