उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 768वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 768वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 768वे दिन पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया।
पौधारोपण कार्यक्रम में मन्दिर के प्रमुख पुजारी मोहन चंद्र ओली उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।