नंदा देवी डोला को पुराने मार्ग से ले जाने की मांग, बुधवार से अन्न-जल त्याग सस्थगित


नैनीताल l व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन का प्रदर्शन मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन के किसी भी अधिकारी से अब तक कोई वार्ता नहीं हो पाई है।
पुनीत टंडन ने बताया कि लोनिवि के अधिकारियों से बीते सोमवार को उनकी वार्ता हुई थी। वार्ता के बाद उन्होंने बुधवार से शुरू होने वाले अन्न और जल त्याग के प्रदर्शन को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगे जल्द पूरी नहीं हुईं तो अन्न-जल त्याग का निर्णय फिर से लागू किया जाएगा। व्यापार मंडल की मुख्य मांग है कि नंदा देवी डोला जिस प्रकार पहले लोअर मालरोड से होकर जाता था, उसी पारंपरिक मार्ग से जाए। प्रदर्शन के क्रम में मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक पुनीत टंडन की ओर से मौन व्रत भी रखा गया।