उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 698वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 698वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 698वे दिन पौधारोपण को जन्म दिन से जोड़ते हुए डीडीहाट में अध्यापक भुवनेंद्र भंडारी के जन्मदिन के अवसर पर एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। भुवनेंद्र भंडारी ने कहा कि वह अपने हर जन्मदिन पर पौधारोपण करेंगे और इस पौधे की देखरेख करेंगे। कार्यक्रम में किशोर शाह, दान सिंह कन्याल, सुनील शाह, दीप चंद्र जोशी,अशोक खडायत विक्रम बिष्ट, नंदन सिंह चूफाल, अर्जुन कन्याल, हरीश मेहरा, शैलेंद्र शाह, उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।












