मौसम का मिला जुला असर रहा

नैनीताल । नगर में गुरुवार को भी मौसम खराब रहा सुबह से पूरा नगर बादलों के साथ ही कोहरे के आगोश में समाया हुआ था दोपहर बाद नगर में बारिश शुरू हो गई साथ ही नगर में कोहरा छाया रहा। बीती रात्रि भी नगर में जमकर बारिश हुई। बारिश के दौरान नैनीताल– भवाली मार्ग में पाइंस के बाद मलबा आ जाने के कारण कुछ देर के लिए इस मार्ग में यातायात भी बाधित रहा। बाद में लोकनिर्माण विभाग के कर्मचारियों ने मार्ग में आए मलबे को हटाकर यातायात सुचारू करवाया। दोपहर में कुछ देर बारिश होने के बाद नगर में हल्की धूप भी खिली लेकिन शाम को नगर में कोहरा छाया रहा। नगर में सैलानियों की संख्या काफी कम है जिसके चलते पर्यटक स्थलों में सुनसानी छाई रही। बारिश के बाद नैनी झील का जलस्तर बड़ा तो सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने झील के चैनलों को खोल दिया । बारिश होने के बाद झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है झील में गिरने वाले नलों से लगातार पानी झील में आ रहा है । झील का पानी ओवर फ्लो न हो जाए इसके लिए झील के चैनलों कोखोल दिया गया । झील का जलस्तर 87.7 फिट रिकॉर्ड किया गया जबकि पिछले 24 घंटे में 55 एमएम बारिश रिकार्ड की गई । नगर का तापमान 27 तथा न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया ।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी एवं स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad