शहिद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पार्क ( झंडा पार्क ) हल्द्वानी में बैठक संपन्न हुई

हल्द्वानी 4 अक्टूबर को नैनीताल रोड पर स्थित शहिद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पार्क ( झंडा पार्क ) हल्द्वानी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के सदस्यों ने प्रत्येक महीने के प्रथम रविवार की तरह प्रातः 10.10 बजे अपने पूर्वजों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान तथा अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित देकर अपने पूर्वजों को याद किया और पुष्पांजलि अर्पित की व राष्ट्र गीत गाकर अपने वीर सेनानियों को याद किया । साथ में श्री ललित पंत प्रांतीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक भी की गई ।जिसमें विभिन्न लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं बताई , समस्या के निवारण हेतु श्री पंत जी अध्यक्ष महोदय द्वारा मय साक्ष्य के पत्रों के साथ देने के लिए बताया , जिससे संगठन अपने स्तर से जो भी व्यक्तिगत समस्याओं हैं का निराकरण कर सके। चर्चा में मुख्य बिन्दु दोहरी पेंशन व्यवस्था ,परिचय पत्र ,आरक्षण , पेंशन वृद्धि, दृतीय पीढ़ी की समस्या , उत्तराखंड परिवहन की बसों में पोंत्र , पोंत्री नाती , नातिन तथा पुत्रवधू को निशुल्क यात्रा की सुविधा देने ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के बेरोजगारों को सरकारी नौकरी में नियुक्ति देने , प्रथम पीढ़ी में जीवित सदस्यों के ना होने पर उनका लाभ द्वितीय पीढ़ी को समस्त सुविधाएं सहित देने आदि के संबंध में वार्ता की गई बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष ललित पंत ,जिला अध्यक्ष नवीन चंद पांडे ,जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंह परिहार, अजय शर्मा, मोहन चंद्र पांडे, नंदी भट्ट, सुशीला पंत, दीपा पांडे, चंपा शर्मा, माधवी देवी, गजेंद्र पाल सिंह, कैलाश पांडे ,बीके तिवारी ,दुर्गा दत्त सुयाल आदि की उपस्थिति रही।












