कुमाऊं कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, श्रमजीवी संघ ने जीता उद्घाटन मुकाबला

नैनीताल। नगर पालिका मनोरंजन क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय कुमाऊं कप फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को नगर के ऐतिहासिक खेल मैदान फ्लैट्स में पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल व सभासदो द्वारा उद्धाटन किया गया।प्रतियोगिता में 32 टीमें प्रतिभाग कर रही है।आयोजक सचिव विलाल अली ने बताया कि बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजेता टीम को 50 हजार व ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।इस दौरान भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता,रवि प्रकाश जोशी,ललित मोहन पांडे,प्रतियोगिता अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट,भुवन बिष्ट,सचिव विलाल अली,मोहन सिंह चिलवाल,हंसा बहुगुणा,रोहित भाटिया,तकनीकी टीम में टोनी आदि मौजूद रहे।
उद्धाटन मैच श्रमजीवी संघ व गलगोटी के मध्य खेला गया जिसमें श्रमजीवी ने 2-1 से मैच जीत लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका देवेन्द्र बोरा व सुमित रौतेला व रविंद्र ने निभाई । इससे पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, सभासद व पालिका कर्मचारी फ्लैट्स में पहुंचे तो डी एस ए भवन के बंद रहने पर फ कड़ा विरोध जताया । उन्होंने कहा कि नगर पालिका मनोरंजन क्लब द्वारा फ्लैट्स में कुमाऊं का फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । सभासदों तथा कर्मचारियों ने इस दौरान भवन को खोलने की मांग की । इस दौरान काफी गहमा गहमी भी हुई और उन्होंने भवन को खोलने की मांग की । कुछ देर बाद डी एस ए महासचिव मनोज जोशी वहां पहुंचे और भवन का ताला खोल दिया जिसके बाद मैच शुरू हो पाया । महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि भवन के नीचे के कमरे खुले हुए थे । ऐसे में हंगामा करने का कोई औचित्य नहीं था ।











