खुरपाताल रोड बनी आफत, क्षेत्रवासियों ने सड़क को ठीक करने की मांग जिला प्रशासन से की

नैनीताल l खुरपाताल रोड में जगह जगह पर गड्ढे होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अनेक बार जिला प्रशासन को इस संबंध में ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं लेकिन आज तक इस रोड को ठीक नहीं किया गया l जगह-जगह पर सड़क के खराब होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है l इस मार्ग से रोजाना सैकड़ो लोग आवा गमन करते हैं l इसके अतिरिक्त आसपास के दर्जनों ग्रामीण भी इस मार्ग से नैनीताल को आते हैं लेकिन पिछले कई लंबे समय से इस मार्ग में गड्ढे होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीवान सिंह ने बताया की अनेक बार जिला प्रशासन को इस संबंध में ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं लेकिन आज तक इस मार्ग को ठीक नहीं किया गया है l उन्होंने जिला प्रशासन से इस मार्ग को ठीक करने की मांग की है अन्यथा ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे l