कायाकल्प की टीम ने बीडी पांडे अस्पताल का किया निरीक्षण

नैनीताल। कायाकल्प टीम ने शुक्रवार को बीडी पांडे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल के विभिन्न वार्ड व अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।
डॉ राजीव के नेतृत्व में कायाकल्प की राज्यस्तरीय टीम डॉ. अमित कुमार, डॉ. मनीष डोभाल ने बीडी पांडे अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाएं, दवाओं, उपकरणों व दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान मरीजों से भी अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं बेहतर पाईं। अस्पताल को बीते वर्ष किए गए कार्यों के दस्तावेज का निरीक्षण किया गया है। बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद कायाकल्प योजना के तहत अस्पतालों को रैंक दी जाएगी। अस्पताल के पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा ने कहा, इस वर्ष का यह पहला निरीक्षण था। जिसमें अस्पताल में मैनवल की जगह पैर से खोले जाने वाले कूड़ादान, हर्बल गार्डन में पौधों के नाम लिखना व मेन एंट्री गेट को कैटल कैचर बनाने के निर्देश दिए हैं l इस दौरान मेट्रिन, रेशमा चौहान, सारदा गिनवाल, पुष्पा वर्मा, जानकी कनवाल आदि मौजूद रहे l

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 814वे दिन भी जारी रहा।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad