काले कौवा काले घुघूती माला खा ले

नैनीताल l घुघुतिया त्योहार आज यहां हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l घुघुतिया त्योहार पर आज सुबह छोटे-छोटे बच्चों ने घुघूती माला पहनकर दरवाजे व खिड़की के पास जाकर कौवे का आह्वान किया l बच्चों द्वारा काले कौवा काले घुघूती माला खा ले ले कौवा पूरी आदि गीत गाए जा रहे थे l बीती शाम घरों में लोगों द्वारा गुप्ते बनाए गए थे घुघूती माला बनाने के बाद उनकी माला बनाई गई l कौवे के लिए सभी पकवान बनाकर घर के बाहर एक बर्तन में रखे थे बच्चों द्वारा कौवे का आह्वान किया गया तथा फिर कवि द्वारा यह पकवान खा लिए गए l लोगों ने एक दूसरे को घुघुतिया के हार की शुभकामनाएं दी l
Advertisement
ADVERTISEMENTS











