ज्यूडिशियल क्रिकेट प्रतियोगिता: डिस्ट्रिक्ट बार व एरीज ने जीते मैच


नैनीताल। एडवोकेट जनरल एंड हाईकोर्ट के तत्वावधान में आयोजित ज्यूडिशियल क्रिकेट कप प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मैच आयोजित किये गये। डिस्ट्रिक्ट बार व एरीज ने अपने मैच जीते।
पहले मैच में डिस्ट्रिक्ट बार ने कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) को 11 रनों से मात दी। बार की ओर से 20 ओवर में 156 रन अर्जित किये गये जबकि केएमवीएन 6 विकेट खोकर मात्र 135 रन की बना सकी। बार की ओर से पंकज ने सर्वाधिक 77 व दीपक ने 22 रन का योगदान दिया। केएमवीएन की ओर से प्रेम व निखिलेश ने तीन तीन विकेट लिये। केएमवीएन की ओर से विपिन 46 व संजय ने 26 रन बनाये। बार की ओर से प्रदीप ने दो विकेट लिये।
दूसरे मैच में एरीज ने हाईकोर्ट बार को 8 विकेट से शिकस्त दी। पहले खेलते हुए हाईकोर्ट बार ने 17 ओवर में 112 रन ही बनाये। एरीज ने यह लक्ष्य 2 विकेट खोकर 15 ओवर में पूरा कर लिया। हाइकोर्ट बार की ओर से अक्षय ने सर्वाधिक 40 व कौशल ने 26 रन बनाये। एरीज की ओर से श्याम ने 3 व मोहित ने दो विकेट लिये।
एरीज की ओर से विक्रांत ने सबसे अधिक अविजित 57 व महेंदर ने अविजित 24 रन का योगदान दिया। हाईकोर्ट बार की ओर से एकमात्र कौशल ने दो विकेट लिये। अम्पायन मो0 अब्बास, मोहित बिष्ट, जनक बिष्ट व मोहित रौतेला जबकि स्कोरर गोपाल गैड़ा व धीरज पांडे रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  समाजशास्त्र विभाग, डी.एस.बी. परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के लिए हर्ष का विषय है कि विभाग की 3 शोध छात्राओं मृणाल शाह, अचला पनेरू और मेघा शर्मा ने UGC-NET परीक्षा उत्तीर्ण की
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad