संयुक्त सेवानिवृत्त कर्मचारी कुमाऊं मंडल विकास निगम संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 766वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । संयुक्त सेवानिवृत्त कर्मचारी कुमाऊं मंडल विकास निगम संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 766वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 766वे दिन कुमाऊं मंडल विकास निगम के मुख्यालय में निगम के प्रबंध निदेशक बिनीत तोमर को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारीयों के देयको के भुगतान के सम्बन्ध में वार्ता की गई।
कार्यक्रम में कर्मचारी नेता कंचन चन्दोला उपस्थित रहे।