संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा द्वारा हरेला सप्ताह के तहत आज भी वृहद स्तर पर सफाई अभियान व पौधारोपण किया गया

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा द्वारा हरेला सप्ताह के तहत आज भी वृहद स्तर पर सफाई अभियान व पौधारोपण किया गया।
महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम के कर्मचारियों ने समूचे कुमाऊं मंडल में जहां पौधारोपण किया वहीं सूखाताल नैनीताल में विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ो पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी अपनी मांगों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी निगम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करते हैं तो वह पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण भी करते हैं। विगत कई वर्षों से उनके द्वारा समुचे कुमाऊं व गढ़वाल मंडल में बृहद स्तर पर पौधारोपण किया जा चुका है। कार्यक्रम में महामंत्री कंचन चंदोला, पीतांबर दुमका रमेश कपकोटी ,गौतम कुमार, गणेश चन्याल महेश चंद्र ,पदम सिंह ,बलवंत सिंह, सोनू बोरा, नरेंद्र थापा, वेद प्रकाश, कैलाश आर्य ,महेश कुमार , पान सिंह सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad