संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण आंदोलन 328वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण आंदोलन 328 वे दिन भी जारी रहा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।। पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। के तहत आज जहां पर्यटकों ने आवास गृह परिसर में पौधारोपण किया । वहीं मेडिकल हेल्थ एसोसिएशन की जनपदीय कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष रजनी रावत के नेतृत्व में पदाधिकारीयों ने पर्यटक आवास गृह परिसर में पौधा रोपण किया। संगठन के पदाधिकारीयों ने कहा कि दिनेश गुरुरानी द्वारा यह एक शानदार पौधा रोपण का आंदोलन चलाया जा रहा है। जिसमें उनके द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है। पौधारोपण कार्यक्रम में संगठन के जनपद अध्यक्ष विक्रम रौतेला महामंत्री कमलेश जोशी कोषाध्यक्ष देवराज कन्याल सहित अन्य पदाधिकारीयों ने पौधा रोपण कार्यक्रम में सहयोग दिया।







