संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर चलाया जा रहा राज्य में पर्यावरण संरक्षण के तहत अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 231 वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर चलाया जा रहा राज्य में पर्यावरण संरक्षण के तहत अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 231 वे दिन भी जारी रहा
महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने नाचनी से 24 किलोमीटर दूर दिकतड कोटा में एक विवाह समारोह में कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में कार्यरत राजेंद्र सिंह रावल के विवाह समारोह में जाकर राजेंद्र व पूजा के परिणय सूत्र में बधने से पूर्व पौधारोपण के तहत।।।परिणय पौध।।। लगवाया।इस अवसर पर विवाह समारोह में उपस्थित बर पक्ष व कन्या पक्ष के लोगों ने इसे एक सराहनीय पहल बताया। दिनेश गुरु रानी ने राजेंद्र व पूजा को यह शपथ दिलाई कि वह अपनी हर सालगिरह पर पौधारोपण करेंगे। राजेंद्र व पूजा ने कहा कि वह अपनी हर सालगिरह पर पौधा रोपण करेंगे वह अन्य को भी प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में सुनील शाह ,पदम सिंह नरेंद्र थापा बलवंत सिंह हर सिंह पूरन सिंह दीपक सौरव खोलिया सहित बर पक्ष व कन्या पक्ष के लोग वह निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad