संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 370 वें दिन भी जारी रहा ।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 370 वें दिन भी जारी रहा ।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।।पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। के तहत आज उनके नेतृत्व में गुरना देवी मंदिर परिसर पिथौरागढ़ में आंदोलन के 370 वें दिन होने पर अफ्रीकन गेंदा, व हजारी के 370 पौधों का रोपण के साथ अन्य प्रजाति के पौधों का भी रोपण किया गया ।उन्होंने कहा कि उनका पौधा रोपण आंदोलन जारी रहेगा। और इस पौधारोपण आंदोलनसे अन्य संगठनों को भी जोड़ा जा रहा है ।आज के कार्यक्रम में गुरना देवी मंदिर कमेटी के सभी पुजारीगण उपस्थितरहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad