संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 424वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष राज्यआंदोलनकारी दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 424वे दिन भी जारी रहा। आज अभियान के 424वे दिन डीडीहाट में आरसीसी कंपनी के निदेशक व सामाजिक कार्यकर्ता पंकज चूफाल ने अपने जन्मदिन पर महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की पहल एक पौधा धरती मां के नाम के तहत अभियान को सहयोग देते हुए पौधारोपण किया। पंकज चूफाल ने कहा कि वह अपने हर जन्मदिन पर पौधा रोपण करेंगे और अन्य को भी प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ती लीलावती गुरु रानी ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी को पौधारोपण करना चाहिए यही प्रकृति की सच्ची पूजा है। कार्यक्रम में पृथ्वीराज चूफाल गोल्डी, निरंजन चूफाल भोला उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad