संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण अभियान 426 वें दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण अभियान 426 वें दिन भी जारी रहा।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि पौधारोपण अभियान के 426वे दिन ।।।।मेरा पौधा मेरा परिवार।।। कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कॉलेज गरखा में हिमालय बचाओ अभियान के तहत छात्र-छात्राओं व गुरुजनों को हिमालय बचाओ शपथ दिलाई ।साथ ही एक नई मुहिम के तहत छात्र-छात्राओं को फलदार माल्टा ,संतरा, कागजी नींबू के पौधे अपने घर पर लगाने के लिए दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को दो-दो पौधे कुल 300 पौधों का वितरण किया गया। जिसमें छात्र-छात्रा अपने घर के परिसर अपने अभिभावकों के साथ पौधों को रोपित करेंगे ।और उनकी देखरेख फलदार वृक्ष होने तक करेंगे ।समय-समय पर छात्र-छात्रा अपने गुरुजनों को पौधो कीप्रगति के बारे में भी बताएंगे ।उन्होंने कहा कि इस मूहिम से जहां छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेम की भावना पैदा होगी वही आने वाले समय में जंगल बचेंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर गरखा इंटर कॉलेज परिसर में गुरुजनों के सहयोग से पौधारोपण भी किया गया ।इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य कुसुम पांडे ने कहा कि दिनेश गुरु रानी द्वारा यह अनूठा पौधारोपण अभियान भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। विद्यालय की छात्र-छात्राओं को जोड़कर उनके द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। विद्यालय के अध्यापक पर्यावरण प्रेमी गोपाल सिंह खोलिया ने कहा कि उनके द्वारा विद्यालय परिसर में समय-समय पर पौधारोपण किया जाता रहा है और उनका संरक्षण भी किया जा रहा है। अध्यापक सतीश जोशी ने भी पौधारोपण से छात्र-छात्राओं को जोड़ने की पहल का स्वागत किया। समस्त अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन कन्याल सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कन्याल,डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह, अध्यापक गोपाल खोलिया, नवीन जोशी, ललित बिष्ट, बंशीधर उप्रेती, राधा जोशी, जय श्री जोशी ,मनोज पांडे, प्रेमा सामंत , सतीश जोशी,कविताउपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad