संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 203 वे दिन भी जारी रहा।

पिथौरागढ़ l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 203 वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि आज उनके नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधारोपण किया। वही पौधारोपण आंदोलन से जुड़ते हुए शहर के प्रमुख व्यवसाई पूजा स्वीट्स के जितेंद्र जोशी ने अपनी पुत्री पूर्वीका के जन्मदिन के अवसर पर मां उल्का देवी वाटिका में।।। जन्मदिन पौध।।।लगाया ।जितेंद्र जोशी ने कहा कि अब वह अपनी पुत्री पूर्वीका के हर जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण करेंगे। और लगाए गए पौधे की भी देखभाल करेंगे । इस अवसर हरसिंह शेर सिंह वेद प्रकाश सौरभ खोलिया विजय बोरा हंसी बिष्ट दीपक महेश कुमार नरेंद्र थापा सहित निगम कर्मी उपस्थित हुए। गुरु रानी ने कहा कि पौधारोपण आंदोलन से सभी को जोड़ा जा रहा है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad