पौधारोपण अभियान जारी रहा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 707वे दिन भी जारी रहा। पौधारोपण अभियान के 707वे दिन पौधारोपण अभियान को विवाह समारोह से जोड़ते हुए पिथौरागढ़ मैं नागेंद्र सिंह। नग्गी भाई। व आशा महर की पुत्री स्वर्ण प्रिया के महिला संगीत कार्यक्रम में स्वर्ण प्रिया ने अपने पिता नागेंद्र सिंह व माता आशा महर की उपस्थिति में पौधारोपण किया। स्वर्ण प्रिया ने कहा कि वह अपनी हर सालगिरह पर पौधारोपण करेंगी। नागेंद्र सिंह व आशा महर ने कहा कि अब वह इस पौधे की देखरेख एक पुत्री समझकर करेंगे।कार्यक्रम में दर्शन सिंह महर, नीरज जोशी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ‌।सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना की। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।