श्री मां नयना देवी मंदिर में सातवें दिन जूटी भक्तों की भीड़
नैनीताल । श्री मां नयना देवी मंदिर में सातवें दिन पूज्य व्यास जी ने भगवती दुर्गा के दिव्य अवतारों और शुंभ-निशुंभ वध के प्रसंग का अत्यंत रसपूर्ण एवं जीवंत वर्णन किया। कथा श्रवण के लिए पंडाल में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
कथा व्यास ने प्रसंग की शुरुआत करते हुए बताया कि शुंभ और निशुंभ मात्र दो राक्षस नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे अहंकार और मोह के प्रतीक हैं। जब इन दोनों असुरों ने अपनी शक्ति के मद में आकर तीनों लोकों पर अधिकार कर लिया और देवताओं को स्वर्ग से निष्कासित कर दिया, तब पीड़ित देवताओं ने मां भगवती की शरण ली। आज मुख्य यजमान श्री मनोज चौधरी विजय लाल साह सपत्नीक बैठे आरती के पश्चात चने का प्रसाद वितरित किया गया आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजीव लोचन साह सचिव श्री प्रदीप कुमार शाह उपाध्यक्ष श्री घनश्याम लाल साह कोषाध्यक्ष श्री किशन सिंह नेगी मून बहादुर शाह प्रधान आचार्य आचार्य श्री बसन्त बल्लभ पाण्डेय चंद्रशेखर तिवारी भुवन कांडपाल गणेश बहुगुणा नवीन चंद्र तिवारी प्रशासनिक अधिकारी सुरेश मेलकानी बसन्त जोशी श्रीमती अमिता साह सुमन साह मंजू रौतेला मीनू बुधलाकोटी मुन्नी भट्ट शालिनी शाह आदि जुटे रहे।












