​श्री मां नयना देवी मंदिर में चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा के आठवें दिन पूज्य महाराज श्री ने सूर्यवंश के महान और प्रतापी राजा हरिश्चंद्र के दिव्य चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया

नैनीताल । ​श्री मां नयना देवी मंदिर में चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा के आठवें दिन पूज्य महाराज श्री ने सूर्यवंश के महान और प्रतापी राजा हरिश्चंद्र के दिव्य चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा व्यास ने बताया कि महाराज हरिश्चंद्र का जीवन हमें सिखाता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी विपरीत क्यों न हों, मनुष्य को कभी भी सत्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए।
कल मंगलवार को मंदिर स्थापना दिवस है प्रातः 7 बजे से समारोह शुरू हो जाएगा कुल पूजा में अमर नाथ शाह उदय नाथ शाह के वंशज पूजा करते हैं उसके पश्चात हवन कन्यापूजन दोपहर में विशाल भंडारा होगा सायं 4बजे से भजन संध्या के साथ 9दिवसीय मंदिर स्थापना दिवस समारोह का समापन होगा।आज मुख्य यजमान श्री मनोज चौधरी सपत्नीक बैठे आरती के पश्चात बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजीव लोचन साह सचिव श्री प्रदीप कुमार शाह उपाध्यक्ष श्री घनश्याम लाल साह कोषाध्यक्ष श्री किशन सिंह नेगी मून बहादुर शाह प्रधान आचार्य श्री बसन्त बल्लभ पाण्डेय चंद्रशेखर तिवारी भुवन कांडपाल गणेश बहुगुणा नवीन चंद्र तिवारी प्रशासनिक अधिकारी सुरेश मेलकानी बसन्त जोशी राजीव दुबे भीम कार्की श्रीमती अमिता साह सुमन साह मंजू रौतेला मुन्नी भट्ट शालिनी शाह आदि जुटे रहे।