भिक्षावृत्ति करने वालों को पुलिस व नगर पलिका ने खदेड़ा

नैनीताल । जिलाधिकारी के निर्देश के बाद पुलिस प्रशासन ने नगर पालिका के सहयोग से सोमवार की सुबह तड़के नगर से दो दर्जन से अधिक भिक्षावृत्ति करने वाले लोगों को गाड़ी में बिठाकर शहर से बाहर किया पर्यटक सीजन के दौरान यहां काफी संख्या में भिक्षावृत्ति करने के लिए आ जाते हैं जो नगर के विभिन्न स्थानों पर बैठकर लोगों से पैसे मांगते हैं । पिछले कई दिनों से नगर में काफी संख्या में यह लोग घूम रहे थे सोमवार की सुबह पुलिस विभाग की ओर से कांस्टेबल मनोज जोशी तथा नगर पालिका की ओर टीआई हिमांशु चंद्र तथा अन्य पालिका कर्मचारियों ने भिक्षावृत्ति को पहले मॉडर्न बुक डिपो रिक्शा स्टैंड मल्लीताल कैपिटल सिनेमा तथा उसके बाद डीएसए मैं जाकर इन सभी को वाहन में बिठाकर यहां से हल्द्वानी को भेज दिया यह लोग पिछले काफी लंबे समय से नगर के विभिन्न स्थानों में बैठकर लोगों से पैसे मांगते थे तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में यह लोग घुसकर पर्यटकों व स्थानी लोगों की जेब में भी काट लेते थे पिछले काफी लंबे समय से इनकी शिकायत मिल रही थी जिसके बाद पुलिस वह नगर पालिका की टीम ने इनका वाहन में बैठक आज शहर से बाहर कर दिया । कांस्टेबल मनोज जोशी ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से सैलानियों के पास वह मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत मिल रही थी तथा काफी संख्या में यह लोग नगर में आ रहे थे आज सुबह सभी को पालिका के वहां मैं बिठाकर बाहर कर दिया गया है । उन्होंने नगर वासियों से अपील की है कि यदि कोई भी अनजान व्यक्ति नगर में दिखाई दे तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं ।