माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल द्वारा राज्यपाल उत्तराखंड से मुलाक़ात तथा स्वागत के साथ व्यापार मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा नैनीताल नगर की विभिन्न समस्याएं रखी गई

नैनीताल । माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल द्वारा राज्यपाल महोदय उत्तराखंड से मुलाक़ात तथा स्वागत के साथ व्यापार मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा नैनीताल नगर की विभिन्न समस्याएं को राज्यपाल के सम्मुख रक्खा गया तथ यह अवसर देने के लिए व्यापार मंडल का धन्यवाद करता है।माननीय सर्वप्रथम नैनीताल के सबसे बड़ी जरूरत तथा काफ़ी समय से अधर में लटकी पाईन्स शमशान की जीर्णोद्धार तथा उत्तम सुविधा और उत्थान होने करने की नैनीताल नागरिकों के निवेदन को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। तथा विभिन्न विभागियों मसलों मैं फसा के बस समय का पहिया घूमता जा रहा है। इसपे संज्ञान ले कर उचित दिशानिर्देश देने का कष्ट करें। दूसरी ज्वलित समस्या इस समय नैनीताल के बहुत से नालों से लगातार सीवर का पानी इस नैनीताल की आत्मा नैनी झील में लगातार जा रहा है। तथा इस बीच बहुत तेज़ी से नैनी लेक टॉक्सिक तथा प्रदूषित हुआ है। यह गंभीर समस्या आपके सम्मुख रखना व्यापार मंडल तथा आम नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य है। तीसरी इस समय की बड़ी समस्या नैनीताल लोअर मॉल रोड क्षतिग्रस्त होने के बाद बीते सितंबर से इसमें कार्य किया जा रहा है लेकिन अनेकों डेडलाइन निकल जाने के बाद भी तथा लिखित में चिंता तथा विरोध की आवाज के बाद भी अभी तक लोअर मॉल रोड की सड़क को खोने जाने की कोई भी तारीख तय नहीं है। इस कारण नाकी पर्यटन तथा पर्यटकों को अपर माल रोड में पैदल चलने में असुविधा हुई है बल्कि स्थानीय नागरिक सीनियर सिटीजंस महिलायें भी बेहद परेशान है। साथ ही इसके समय से कार्य ना पूरा होने से अपर मॉल रोड अत्याधिक दबाव के साथ क्रैक्स डेवलप्ड हो गए हैं और अपर मॉल रोड को भी खतरा बन गया है। साथ ही बरसातों के समय सर पे है।अंत में नैनीताल के भविष्य हमारे बच्चों के लिए एक पूर्ण सुविधाजनक पार्क की सही सेंट्रल जगह में तैयार किया जाना जरूरी है जिसे कि माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल लेने के लिए तथा अडॉप्ट कर देख रेख के लिए भी समर्पित होगा। इसके लिए हमारा सुझाव बोट हाउस क्लब नैनीताल के सामने वाला पार्क सही होगा।उक्त में सभी के संदर्भ में अगर माननीय के द्वारा उच्च स्तरीय दिशानिर्देश तथा कार्यवाही हो सकेगी तो सभी नैनीताल वासी तथा व्यापारी और आम स्थानीय नागरिक अनुगृहीत महसूस करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल एसपी डा. जगदीश ने जीता सबका दिल

मुलाक़ात करने वालो में संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन उपाध्यक्ष विकास जायसवाल सचिव शिव शंकर मजूमदार तथा सदस्य महबूब हसन रहे।