15 सूत्रीय मांगों को लेकर सभासदों का धरना प्रदर्शन शुरू

नैनीताल। नगर पालिका के सभासदो ने पंद्रहै सूत्रीय मांगो को लेकर, नगर पालिका कार्यालय के सामने पर बैठ कर प्रदर्शन किया । उन्होंने कहा यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की तो वह आंदोलन को उग्र कर देंगे।
सभासदोंधो ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था ठप पड़ी हुई है, इसी तरह प्रकाश व्यस्था भी ठीक नहीं है। डोर तो डोर की व्यस्था भी समाप्त हो गई है, बोर्ड बैठक नहीं की जा रही है। साथ ही, पालिका प्रशासन द्वारा सभासदों को विश्वास में लिये बिना टेंडर किए जा रहे हैं, लेक ब्रिज का टेंडर 9 माह के बजाए 21 माह का किया जा रहा है जो कि पालिका बॉयलॉज के खिलाफ है सहित 15 सूत्रीय मांगे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वह आंदोलन को उग्र कर देंगे। इधर, पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने कहा कि वह पालिका के हित में काम कर रही हैं लेकिन उन्हें काम करने नहीं दिया जा रहा है। पालिका की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। यदि 21 माह टेंडर होता तो पालिका की आए बढ़ती। 9 माह का टेंडर करने से पालिका को नुकसान हो रहा है। बोर्ड बैठक करने के लिए सभासदों ने कोई तिथि तय नहीं की। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में काम किये जा रहे हैं। यदि सभासद अपने वार्डों में काम करेंगे तो कभी कोई समस्या नहीं होगी। कूड़े की गाड़ी मंगाने के लिए कई बार शासन को भी पत्राचार किया जा चुका है और आगे भी कूड़ा वाहन लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा भी कई काम है लेकिन उन्हें काम करने नहीं दिया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नैनीताल मंडल की संगठनात्मक बैठक में मिशन 2027 का हुआ शंखनाद, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया विशेष जोर

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad