100वी अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शाहबाद ईलेवन शाहबाद व श्याम लाल कॉलेज दिल्ली के बीच 24 जून को होगा

नैनीताल । 100वी अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता 2026 का पहला सेमीफइनल साहबाद xi साहबाद और ऋषि मारकंडे हॉकी क्लब साहबाद के मध्य खेला गया जिसमे निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल कर बराबर रही मारकंडे साहबाद से 11मिनट मे कोहिनूर प्रीत सिंह ने गोल किया जबकि साहबाद xi से 49 मिनट मे हरमनदीप सिंह ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया निर्णय के लिए पेनल्टी शूट आउट का सहारा लिया उस मे भी दोनों टीमें 3-3 गोल कर बराबर थी साहबाद xi से गुर्दायाल, दीपक, नीरज ने गोल किया मारकंडे साहबाद से गगनदीप ने 2 और प्रबजोत सिंह ने 1गोल किया फिर सदन डेथ का सहारा लिया गया जिसमे साहबाद xi ने 4 और मारकंडे साहबाद ने 3 गोल किये साहबाद xi से सचिन ने 2 गुर्दायाल और नीरज ने 1-1गोल किया मारकंडे साहबाद से गगनदीप सिंह ने 2 नवीन ने 1गोल किया इस तरह ये मुकाबला साहबाद xi ने 8-7से जीत कर फाइनल मे जगह बनाई । दूसरा सेमीफइनल साईं लखनऊ और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली के मध्य खेला गया जिसमे निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1गोल कर बराबरी पर थी लखनऊ की ओर से 26 मिनट शिवम् पटेल ने गोल किया वही दिल्ली से 45मिनट मे नंदकिशोर ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया निर्णय के लिए पेनल्टी शूट आउट का सहारा लिया जिसमे दिल्ली ने 3 और लखनऊ ने 1 गोल किया इस तरह ये मुकाबला 4-2 से दिल्ली ने जीतकर फाइनल मे प्रवेश किया दिल्ली से नंदकिशोर, मोहित, हर्ष ने 1-1 गोल किया लखनऊ से गौरव यादव ने 1गोल किया । ,प्रतियोगिता निदेशक राजेश चौधरी तकनिकी अधिकारी अमित कटारिया, अमर नेगी, अरविन्द पांडे, राहुल राज तथा अंपायर मैनेजर पंकज तियागी थे उद्घोषक मनोज चौहान थे । अंपायर गुरबाज सिंह, माहेश्वर नेगी, अमर वर्मा मोहित रावत थे ।











