राष्ट्र के प्रति दायित्व” पर गोष्ठी संपन्नहम राष्ट्र के प्रति निष्ठावान बनें -डॉ. नरेन्द्र आहुजा विवेक


नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में “राष्ट्र के प्रति दायित्व” विषय पर ऑनलाईन गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह करोना काल से 559 वा वेबिनार था।

वैदिक प्रवक्ता डॉ.नरेन्द्र आहुजा विवेक (पूर्व राज्य औषधि नियंत्रक हरियाणा सरकार) ने कहा कि राष्ट्र माता भारत माता धरती माता से यदि हम केवल लेते रहते हैं और बदले में कुछ नहीं देते हैं तो केवल लेने का स्वार्थ से भरा यह व्यवहार अधिक समय तक नहीं चलता। हमरा अपने राष्ट्र अपनी भारत माता के प्रति दायित्व एवं अपनी मातृ भूमि की सेवा करने का कर्तव्य भी बनता है। यदि हम अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे लेकिन कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करेंगे तो हम कभी अपने अधिकार प्राप्त नहीं कर सकते । अथर्ववेद के मंत्र की व्याख्या करते हुए विवेक ने वेद मंत्र में बताए छह आवश्यक गुणों धारण करने का आह्वान किया। महान सत्य, उग्र सत्याचरण, दीक्षा तप कर्तव्य निर्वहन मातृ भूमि सेवा संकल्प आवश्यक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुरोहित महासंघ के पदाधिकारियों ने गोरखाली सुधार सभा में नेपाल आपदा पर चर्चा की।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि हम अपने राष्ट्र के प्रति जागरूक व निष्ठा वान बने। मुख्य अतिथि आर्य नेता डालेश त्यागी व अध्यक्ष नरेश खन्ना ने कहा कि कहा कि राष्ट्र सर्वप्रथम है उसके लिए आदर्श नागरिक बन कर कर्तव्य का पालन करें। राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने जम्मू में रचा इतिहास, नेशनल में जीते 13 मेडल

गायिका प्रवीणा ठक्कर, रविन्द्र गुप्ता, सुनीता अरोड़ा, जनक अरोड़ा, विजय खुल्लर, कुसुम भण्डारी, सरला बजाज, आदर्श सहगल,रजनी चुग आदि के मधुर भजन हुए।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad