श्रीदेव सुमन जैसे नायकों से प्रेरणा लेकर सुनागरिकता का विकास करे युवा पीढ़ी जेसी पांडे

नैनीताल l अमर बलिदानी उत्तराखण्ड के जन नायक श्री देव सुमन के बलिदान दिवस पर इन्नोवेटिव स्काउट एवं गाइड ग्रुप द्वारा अoउoराoईoकाo हल्दूचौड़ में एक गोष्ठी आयोजित कर श्री देव सुमन जी को श्रद्धांजलि दी गई।
गोष्ठी का शुभारंभ स्काउट प्रार्थना के साथ किया गया एवं स्काउट गाइड द्वारा समूह गान एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।
गोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्काउट मास्टर जगदीश चंद्र पांडे ने कहा कि ऐसे जन नायकों से हमें प्रेरणा लेते हुए अपने आप में सूनागरिकता के गुणों का विकास करते हुए समाज सेवा को आगे आना होगा।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए ग्रुप लीडर डॉo हिमांशु पांडे ने कहा कि स्काउट गाइड द्वारा समाज में रचनात्मकता के साथ योगदान दिया जाता है। साथ ही इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में हमारी भूमिका सहित ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं पर सभी को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्पबद्ध होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में वंदना धोनी, प्रियंका जोशी, मनप्रीत कौर, वैशाली जोशी, करिश्मा बिष्ट, हर्षित बिष्ट, गोपाल भट्ट, प्रियांशु कुँवर, आयुष, भास्कर, अंश आदि ने योगदान दिया।










