जमरानी कैट ग्रामीण महिला समूहों की आर्थिकी मजबूत बनाने में देगा अहम योगदान डाo हरीश सिंह बिष्ट

भवाली l भवाली वन विभाग विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम जमरानी कैंट क्षेत्र अंतर्गत स्वयं सहायता समूह को रोजगार मजबूत बनाने के लिए कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रशासक ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट एव कुमाऊं मुख्य वन संक्षक टी आर बिजूलाल ने ग्रामीणों ग्राम पंचायत वन पंचायत स्वयं सहायता समूह को प्रोत्साहित करने एवं वनाग्नि की रोकथाम जमरानी कैंट समुदाय प्रोत्साहन कार्यशाला में महिला समूहों को आत्मनिर्भर एवं मजबूत बनाने की कार्ययोजना पर जोर दिया। जमरानी कैट प्लांट संवर्द्धन को बढ़ावा देने के लिए वन विश्राम भवन में शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों की ओर से निर्मित उत्पादों की बिक्री व प्रचार के लिए नैनीताल एवं अल्मोड़ा के समूह स्टॉल लगाए गए। प्रशासक प्रमुख ने महिलाओं को सशक्तिकरण आत्मनिर्भर बनाने व आर्थिकी मजबूत करने वाले समूहों के उदाहरण भी दिए। पहाड़ में आर्थिकी मजबूत करने के लिए अनेकों संभावना हैं महिला समूहों को मजबूत बनाने के निरंतर प्रयास किया जा रहा है। साथ ही सभी से जंगलों को बचाने के लिए शपथ ली सभी से जंगलों को बचाने की अपील की वन संरक्षक टीआर बीजूलाल ने कहा कि सशक्तिकरण से पलायन रोका जा सकता है, जिसके लिए वन विभाग हरसंभव सहयोग करेगा। निo जिला पंचायत जगत मार्तोलिया ने महिला समूहों को अपने उत्पादों का बाजार करने की योजना पर जोर दिया। महिलाओं को ट्रेनिंग के लिए हिमाचल भेजने की भी योजना बनाई गई है। कार्यक्रम में पौधों के संरक्षण के लिए रेख फावड़े वितरित किए गए। इस अवसर पर जगत मार्तोलिया , उप प्रभागीय वनाधिकारी राजकुमार, कन्हैया लाल ,वन क्षेत्राधिकारी मुकुल, विजय मेलकानी जी, नितिन पंत जी सहित अन्य ग्रामीण स्वयं सहायता समूह विभागीय अधिकारी मौजूद रहे l

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad