नैनीताल मैं मंगलवार को भी मौसम खराब रहा

नैनीताल । सरोज नगरी में मंगलवार को भी मौसम खराब रहा, सुबह से नगर में बारिश हो रही घी, बारिश के दौरान स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी । बीती रात्रि भी नगर में जमकर बारिश हुई नगर में बीती रात्रि 45 एम एम बारिश रिकार्ड की गई झील का जल स्तर 87 फिट से अधिक पहुंच चुका है 2 फीट और भरने के बाद जय पूरी तरह लबालब भर जाएगी नगर में लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर पानी भी जमा हो गया नगर का अधिकतम तापमान 26 तथा न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया दोपहर बाद जब यहां बारिश हल्की हुई तो यहां पहुंचे सैलानी भी घूमने के लिए निकल पड़े माल रोड सहित अन्य पर्यटक स्थलों में सैलानी पहुंचे थे । बारिश के साथ ही नगर में कोहरा भी छाया हुआ था शाम के वक्त नगर में फिर से बारिश हुई ।
Advertisement
ADVERTISEMENTS








