17 अगस्त 2026 को चरक जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन नीमा(नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन) हल्द्वानी एवं विश्व आयुर्वेद परिषद हल्द्वानी द्वारा अतिथि रेस्तरां में आयोजित किया गया

नैनीताल। चरक जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन नीमा(नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन) हल्द्वानी एवं विश्व आयुर्वेद परिषद हल्द्वानी द्वारा अतिथि रेस्तरां में आयोजित किया गया, जिसका विषय “आधुनिक समय में चरक चिकित्सा की उपयोगिता” था । संगोष्ठी का आरंभ मंच सज्जा एवं भगवान धन्वन्तरि और महर्षि चरक पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया । मंच पर नीमा हल्द्वानी शाखा के अध्यक्ष डॉ अतुल राजपाल, सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ आशुतोष पंत, काया आयुर्वेदिक कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ विनय खुल्लर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एन के मेहता, डॉ बिनोद जोशी आसीन रहे |
डॉ एन के मेहता द्वारा respiratory fungal aspergillosis का केस presentation किया | डॉ बिनोद जोशी द्वारा मधुमेह, बीज़ दोष एवं चिकित्सा पर चर्चा करी | काया आयुर्वेदिक कालेज से डॉ श्वेता पॉल द्वारा AVN पर केस presentation दिया | डॉ राहुल गुप्ता द्वारा नाडी चिकित्सा एवं दैव व्यपाश्रय चिकित्सा पर व्याख्यान दिया |प्रोफेसर डॉ विनय खुल्लर द्वारा मधुमेह निदान पर व्याख्यान दिया गया | डॉ आशुतोष पंत द्वारा रोग साध्यता असाध्यता पर चर्चा की गई | धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष डॉ अतुल राजपाल द्वारा किया गया |
मंच संचालन डॉ आदित्य लोहनी द्वारा किया गया |
संगोष्ठी में डॉ जगदीश सती, डॉ प्रदीप मेहरा, डॉ वसीम अहमद, डॉ मोबीन खान, डॉ श्वेता पंत,डॉ अंकिता गुप्ता, डॉ विजय सक्सेना, डॉ समीर,डॉ अरविंद पाठक, डॉ हर्षिता, एवं काया कॉलेज के चिकित्सक एवं छात्र उपस्थित रहे |

यह भी पढ़ें 👉  एक तरफा मुकाबले मै सेंट जोसेफ कॉलेज की टीम ने विजय दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad