जनपद नैनीताल के बेतालघाट के हली पुल निर्माण के लिए डीएम ललित मोहन रयाल ने ₹40 लाख देने का आश्वासन शिष्टमंडल को दिया है

नैनीताल। जनपद नैनीताल के बेतालघाट के हली पुल निर्माण के लिए डीएम ललित मोहन रयाल ने ₹40 लाख देने का आश्वासन शिष्टमंडल को दिया है। भाजपा नेता व नैनीताल से भाजपा विधायक प्रत्याशी हेम आर्या के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने डीएम रयाल से मुलाकात कर नैनीताल विधानसभा की तमाम समस्याओं पर चर्चा की। हली पुल निर्माण को डीएम रयाल ने ₹40 लाख देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा शिष्टमंडल ने पानी, बिजली व सड़कों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। शिष्टमंडल ने पंगूट-हरियाल मार्ग, कुनियालखेत मार्ग, फगुनियाखेत-गहलना मार्ग, सड़ियाताल झील सफाई की मांग भी रखी। डीएम ने समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में भाजपा नेता हरगोबिंद रावत, तारा सिंह, महेश जोशी, सतीश टम्टा, खीम सिंह महरा, हितेश कुमार आदि शामिल रहे।