नगर की माल रोड में खतरा बढ़ा, दरारे पड़ी

नैनीताल। नगर की माल रोड में खतरा लगातार बढ़ते जा रहा है पिछले काफी लंबे समय से लोअर माल रोड का ट्रीटमेंट का काम चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर अब अप्रमल रोड में भी सड़क में डरा रहे हैं पढ़नी शुरू हो गई है । नगर मैं लगातार हो रही बारिश ने नैनीताल की सड़कों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। पर्यटन कार्यालय के पास अपर मालरोड पर सड़क में आई दरारें बारिश के कारण और चौड़ी हो गईं।
स्थानीय लोगों के अनुसार लोअर मालरोड पर चल रहे ट्रीटमेंट कार्य के ठीक ऊपर वाले हिस्से में सड़क धंसने जैसी स्थिति बन गई है। दरारों को बढ़ता देख राहगीरों और पर्यटकों में दहशत है। अपार माल रोड में कई स्थानों पर पिछले काफी लंबे समय से डरा रहे हैं पड़ी हुई है । पूर्व पालिका अध्यक्ष व सभासद मुकेश जोशी मंटू ने बताया कि लोअर माल रोड में ट्रीटमेंट कार्य के चलते इस बार पूरा ट्रैफिक अपर माल रोड में चलाया गया जिससे वाहनों का दबाव अपर माल रोड में बढ़ गया लगातार दबाव के चलते अपर रोड भी जगह-जगह धसने लगी है । यह नगर के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि लोअर माल रोड का ट्रीटमेंट कार्य जल्दी पूरा होना चाहिए इससे अपर माल रोड में वाहनों का दबाव कम पड़ेगा । सितंबर माह में मां नंदा देवी महोत्सव भी है मां नंदा सुंडा की शोभायात्रा भी नगर में निकाली जाती है । ट्रीटमेंट कार्य जल्दी पूरा हो इसी को लेकर पिछले चार दिनों से व्यापार मंडल अध्यक्ष भी नगर के लोअर माल रोड में धंधे पर बैठे हुए हैं । लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि अपर मालरोड पर हर बरसात में हल्की दरारें आ जाती हैं। इन्हें समय-समय पर भरा जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वर्तमान में आई दरारों को भी जल्द भर दिया जाएगा।