अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल गजेन्द्र सिंह सौन ने मंगलवार को मुख्यालय स्थित जीआईसी एवं जीजीआईसी में औचक निरीक्षण कर पठन पाठन का जायजा लियानिर्देश दिए

नैनीताल । अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल गजेन्द्र सिंह सौन ने मंगलवार को मुख्यालय स्थित जीआईसी एवं जीजीआईसी में औचक निरीक्षण कर पठन पाठन का जायजा लिया। ए डी ने इस दौरान शिक्षकों के साथ बैठक कर स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण तिथि को विधालय में स्कूली बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। ए डी ने जीआईसी में शिक्षकों से गुणात्मक सुधार के साथ बच्चों के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा वे पढाई को रूचिपूर्ण और प्रभावी बनाये। बच्चों की कापियों का मूल्यांकन करें। उन्होंने विधालय की गिरती छात्र संख्या पर चिंता जाहिर की। प्रभारी प्रधानाचार्य नीरज बिष्ट से छात्र संख्या में वृद्धि किये जाने पर विशेष ध्यान देने को कहा। छात्र संख्या के दृष्टिगत इस वर्ष से विधालय में बालिकाओं के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी हैं। अपर निदेशक ने जीजीआईसी में छात्राओं से कक्षा कक्षों में जाकर विषय आधारित सवाल पूछे जिनका बच्चों ने सन्तोष जनक उत्तर दिया। उन्होंने प्रभारी प्रधानाचार्य जयश्री से शैक्षणिक और व्यवस्थागत सुधारों के प्रति सजग रहने की बात कही। निरीक्षण में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 759वे दिन भी जारी रहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad