मेट्रोपोल में सीवर लाइन ठीक कराने की मांग को लेकर सभासद गजाला कमाल जल संस्थान कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठी

नैनीताल l नगर के मेट्रोपोल क्षेत्र में पिछले 1 साल से सीवर खुले में बह रहा है क्षेत्र की सभासद गजाला कमाल ने दर्जनों बार सीवर लाइन ठीक करने की मांग जल संस्थान के अधिकारियों से की लेकिन जल संस्थान विभाग द्वारा सीवर लाइन को ठीक नहीं किया गया जिसके बाद मंगलवार को सभासद गजाला कमाल नगरपालिका जल संस्थान कार्यालय के आगे धरने पर बैठ गई उन्होंने कहा कि जब तक सीवर लाइन ठीक नहीं होती तब तक वह धरने पर बैठी रहेंगे l जिसके बाद जल संस्थान के सहायक अभियंता दिलीप सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर सभासद को आश्वासन दिया कि 5 दिन के भीतर सीवर लाइन को ठीक कर दिया जाएगा जिसके बाद वह धरने से उठ गई l मल्लीताल बाजार वार्ड के सभासद मोहन सिंह नेगी ने भी सभासद गजाला कमाल के धरने को अपना समर्थन दिया l सभासद मोहन सिंह नेगी ने कहा कि मल्लीताल बाजार बाजार क्षेत्र में रात्रि में रोजाना सीवर लाइन ओवरफ्लो हो रही है उन्होंने सीवर लाइन को ठीक कराने की मांग की l











