नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र मे नवरात्र में रामलीला मंचन की तैयारियां पूर्ण नव साँस्कृतिक सत्संग समिति ने सफल आयोजन हेतु बनाई 13 उप समितियां

नैनीताल l नव साँस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा, द्वारा सात नंबर क्षेत्र स्थित रामलीला प्रांगण में नवरात्र के प्रथम दिन से रामलीला मंचन प्रारम्भ करने की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत एवं सचिव पुरन चंद्र पांडे के मार्गदर्शन में रामलीला के सफल संचालन हेतु तेरह उप समितियों का गठन कर सदस्यों को दायित्व सोंपे गए हैं। रामलीला मंचन के निर्देशक मंडल की भूमिका खुशाल रावत, हिम्मत सिंह बिष्ट, पी सी पांडे, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, संतोष पंत एवं ललित गिरी गोस्वामी द्वारा निभाते हुए हार्मोनियम एवं तबले पर संगत दी जाएगी। मेकअप व्यवस्था में इंद्र सिंह रावत, दीपक जोशी एवं चंद्र शेखर जोशी द्वारा कमान संभाली जाएगी। जबकि प्रॉमप्टर एवं स्टेज व्यवस्था में अनुभवी सदस्यों लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र जोशी, कैलाश जोशी के साथ युवा सदस्य चारु पंत एवं नवीन चंदोला द्वारा योगदान दिया जाएगा। उद्घोषक मंडल में उमेश सनवाल, सुरेश चंद्र कांडपाल, विपिन पंत, कंचन चंदोला, प्रकाश चंद्र चंदोला एवं हिमांशु पांडे अपना योगदान देंगे।जबकि लाइट एवं माइक व्यवस्था में मोनू एंड पार्टी तथा अन्नू एंड पार्टी को दायित्व सौंपा गया है। आरती व्यवस्था में दिनेश चंद्र जोशी, सुरेश कांडपाल, हरीश बिष्टांनिया, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, प्रकाश चंदोला, कैलाश जोशी, गणेश लोहनी द्वारा, तथा अनुशाशन एवं शांति व्यवस्था में इंद्र सिंह रावत, चंदन जोशी, महावीर बिष्ट, नवीन चंदोला के साथ कार्यकारिणी के सभी सदस्यों द्वारा योगदान दिया जाएगा। कपड़े एवं दरी व्यवस्था में विक्की बडोला, कुनाल जोशी, कपिल बिष्ट, चारु पंत, एवं श्री मेहरा द्वारा योगदान दिया जाएगा, जबकि टेंट व्यवस्था का दायित्व सनवाल टेंट को दी गई है जिसमें विक्की बडोला एवं अन्य युवा सदस्य सहयोग करेंगे। रामलीला मंचन के दौरान अतिथियों के स्वागत-सत्कार हेतु समिति के संरक्षक महेश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में प्रकाश चंदोला, वीरेंद्र जोशी, दिनेश जोशी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, उमेश सनवाल, विनोद सनवाल, राजेश जोशी, कुँवर सिंह रावत, मनोज पांडे, मोहन चंद्र जोशी सहित समस्त कार्यकारिणी सदियों द्वारा योगदान दिया जाएगा।रामलीला मंचन के दौरान चंदा प्राप्त करने की व्यवस्था में दीपक पांडे, ललित मोहन पांडे, घनानंद भट्ट राजेश जोशी, ऊर्वादत्त जोशी, भैरव सिंह बिष्ट, एवं कमल बिष्ट की प्रमुख भूमिका रहेगी। जबकि जलपान समिति का दायित्व पंकज वर्मा, विजय बिष्ट उर्फ बीज्जी भाई एवं पंकज बोरा के नेतृत्व में युवा सदस्यों द्वारा निर्वहन किया जाएगा। रामलीला मंचन संबंधित मीडिया समन्वयक का दायित्व डॉo हिमांशु पांडे को सौंपा गया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए खुशाल सिंह रावत ने बताया कि रामलीला का मंचन रात्रि आठ बजे से प्रारंभ होगा। उन्होंने राम काज के इस महा यज्ञ मे सभी से दर्शक एवं सहयोगी के रूप मे प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement