नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में वार्षिकोत्सव व बाल सप्ताह आयोजित. अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर ने. सु. च. बो. छात्रावास में बाल सप्ताह का समापन. विभिन्न प्रतियोगिताओं में जय, मानस, पारस व अंकित ने बाजी मारी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक आवासीय छात्रावास हल्दुचौड़ में अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर बाल सप्ताह का समापन किया गया. 14 नवंबर बाल दिवस से शुरू हुए बाल सप्ताह के दौरान छात्रावास के स्थापना दिवस, वार्षिकोत्सव, विश्व शौचालय दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के आयोजनों पर विभिन्न प्रकार की मनोरंजन गतिविधियां आयोजित की गई.
इस दौरान विश्व शौचालय दिवस पर डेटॉल बनेगा स्वस्थ भारत कार्यक्रम के राज्य प्रमुख संजय कुमार एवं नैनीताल उधम सिंह नगर के प्रभारी रंजीत सिंह, जिला प्रमुख नवीन जोशी, प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर द्वारा संयुक्त रूप से छात्रावास अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु पांडे को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में विशेष योगदान हेतु शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. साथ ही विश्व शौचालय दिवस के मुख्य अतिथि रमेश आर्य, सहित गणपत सिंह, संजय सिंह, रंजीत सिंह, भुवन मठपाल व नवीन जोशी का शाल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया.
बाल सप्ताह के दौरान बच्चों के द्वारा छात्रावास के वार्षिकोत्सव में विभिन्न मनोरंजन प्रतियोगिताओं में कक्षा 3 से 6 तक के बच्चों हेतु सब जूनियर वर्ग की बैलून रेस का आयोजन किया गया जिसमे दीपक तिवारी ने प्रथम संतोष कुमार ने द्वितीय, पंकज ने तृतीय एवं पीयूष कुमार द्वारा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया गया.
जूनियर वर्ग की थ्री लेग्ड रेस प्रतियोगिता में दिव्यांशु एवं विनोद की टीम ने प्रथम मानस एवं त्रिलोक की टीम ने द्वितीय तथा जितेंद्र एवं सचिन की टीम द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया.
सीनियर वर्ग हेतु आयोजित हॉपिंग प्रतियोगिता में अंकित ने प्रथम, योगेश ने द्वितीय एवं मानस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
छात्रावास के बच्चों तथा अभिभावकों हेतु ओपन टू आल म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता में पारस सिंह ने प्रथम मयंक आर्य ने द्वितीय व जितेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
विश्व शौचालय दिवस पर इन्नोवेटिव स्काउट ओपन ग्रुप के स्काउट द्वारा रंगोली प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें मानस मलवाल, जय, विजय, मयंक एवं दिव्यांशु ने बाजी मारी.
सप्ताह भर चले कार्यक्रमों में प्रत्येक बच्चे द्वारा किसी न किसी गतिविधि में प्रतिभाग कर अपनी प्रस्तुतियां दी गई.
बाल सप्ताह के दौरान दौरान आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्रावास के जय फर्त्याल ने प्रथम तथा संतोष कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि दिव्यांशु एवं करन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा सचिन विनोद एवं मयंक को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए.
कार्यक्रमों को सफल बनाने में विभिन्न अभिभावकों शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में विद्यार्थियों सहित स्टाफ सदस्यों कैलाश चंद्र, मोनिका नेगी, हेम पाल, प्रिया गैड़ा, मुकेश चंद्र पांडे, राहुल अधिकारी, मंजू मिश्रा, ममता शर्मा, भावना मेहता आदि द्वारा योगदान दिया गया. पूरे आयोजन में स्काउट टीम की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही.










