सरोवर नगरी में सुबह से बादल छाए, ठंड बढ़ी

नैनीताल l मंगलवार की सुबह से सरोवर नगरी में बादल छाने से ठंड बढ़ गई अन्य दिनों यहां सुबह से धूप आ रही थी जिससे नगरवासी गुनगुनी धूप का आनंद उठा रहे थे l आज सुबह से नगर में बादलों के साथ साथ ही तेज हवा भी चल रही थी सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ी नगर में ठंड का प्रकोप सुबह और शाम लगातार बढ़ रहा है लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं इधर तिब्बती तथा भोटिया मार्केट मे भी गर्म कपड़ों की खरीददारी अब बढ़ने लगी है l











