जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश क्रम में रविवार को उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक ने विभागीय अधिकारियों के साथ नैनीताल नगर के विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया।

नैनीताल l जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश क्रम में रविवार को उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक ने विभागीय अधिकारियों के साथ नैनीताल नगर के विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने बरसात से पहले नालों की सफाई, सुरक्षा दीवार, साथ नगर में सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि नगर के करीब 3 – 4 नाले जिनमें सुचारु रूप से साफ सफाई नहीं हो रही है, जिसके लिए उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों जल्द ही नालों की सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से बरसात से पहले चार्टन लाज के समीप सुरक्षा दीवार को पूरा करने की बात कही। उप जिलाधिकारी ने बताया जॉय विला कम्पाउंड के पास एक चट्टान जिससे पत्थर गिरने की संभावना बनी रही है। जिसका सुरक्षात्मक कार्य करना जरुरी है।जिसके लिए उन्होंने सिंचाई विभाग को सर्वे कर स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने ईओ को नगर में विशेष साफ सफाई करने के निर्देश दिए।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में संभावित फैसले के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस है तैयार, SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी ने पुलिस बल के साथ अहम मीटिंग कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश, सघन चेकिंग चलाकर संदिग्धों पर कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश, चप्पे चप्पे पर होगा पुलिस का कड़ा पहरा, संदिग्धों की होगी सघन चेकिंग, सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नज़र, भड़काऊ संदेश प्रसारित करने वालों पर भी होगी कड़ी कार्यवाही
Ad
Advertisement