नैनीताल में निगम के संविदा कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान


नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम में संविदा कर्मी के रूप में तैनात नारायण नगर निवासी युवक ने मंगलवार रात्रि घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार नारायण नगर निवासी विजय कुमार (45) पुत्र जीवन राम निगम में रोप-वे पॉइंट पर तैनात था। मंगलवार को उसने कार्यालय से अवकाश लिया था। विजय का बेटा नमन तथा युग नारायण नगर में चल रही रामलीला में पाठ खेल रहे हैं। मंगलवार रात्रि भी बच्चों का रामलीला में मंचन होने के कारण परिवार के सभी लोग रामलीला स्थल गए हुए थे। वह रात्रि करीब 3 बजे लौटे। इस दौरान विजय अलग कमरे में सो गया। बुधवार तड़के जब परिजन चाय लेकर उसके कमरे में गए तो वह दुपट्टे से फांसी के फंदे में घर की बल्ली पर लटका हुआ था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। सूचना के बाद मल्लीताल कोतवाली से एसआई प्रियंका मौर्या भी मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद बीडी पांडे जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार विजय एक उत्कृष्ट खिलाड़ी था। फुटबॉलर तथा क्रिकेटर के रूप में उसे नैनीताल में जाना जाता था। हालांकि पिछले कुछ समय से वह नशे की लत में भी पड़ गया था। वह अपने पीछे दो बच्चों के साथ ही पत्नी तथा मां समेत अन्य परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement