लेकब्रिज का ठेका बोर्ड मैं पास नहीं होने पर होगा निरस्त कैबिनेट मत्री कैड़ा

नैनीताल। लेकब्रिज का ठेका बोर्ड मैं पास नहीं होने पर निरस्त होगा शनिवार को नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक हुई थी जिसमें लेक ब्रिज ठेके को लेकर काफी हंगामा हुआ था । बोर्ड का हम सम्मान करते है यदि प्रस्ताव बोर्ड में पास हुआ है तो हम कुछ नहीं कहेंगे और यदि बोर्ड से पास नहीं है तो बिना बोर्ड में पास सभी टेंडर निरस्त किया किए जाएंगे l क्योंकि बोर्ड में पक्ष और विपक्ष की सहमति से प्रस्ताव पास होता है l शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर पर्यटन नगरी नैनीताल पहुंचे। स्थानीय विधायक सरिता आर्या और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहली बार नैनीताल पहुंचे मंत्री का जोरदार स्वागत किया।बारिश के बीच राज्य अतिथि गृह पहुंचे मंत्री का पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री कैड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। मंत्री कैड़ा ने बताया कि 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले अर्धकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए राज्य सरकार की तैयारियां जोरों पर हैं। इसे लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आधारभूत संरचना पर व्यापकता के साथ काम कर रही है ताकि मेले में कोई कमी न रहे। मंत्री ने जानकारी दी कि इस बार हरिद्वार में कुछ नए घाट बनाए गए हैं। पुराने घाटों को भी नए स्वरूप में तैयार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था पर भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार अर्धकुंभ ऐतिहासिक हो, इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। राज्य सरकार खुद इसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रही है ताकि कोई कोर कसर न रह जाए l जिसमें मंत्री कैडा ने कहा कि बिना बोर्ड बैठक में पास किए गए सभी टेंडर निरस्त होंगे l इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, विमला अधिकारी, दिनेश आर्या, नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, अरविंद पढ़ियार, विजय कुमार,गोपाल रावत, दया किशन पोखरिया, आनंद बिष्ट, हरीश राणा, तारा राणा सभासद गजाला कमाल मनोज शाह जगाती संतोष कुमार पंकज भट्ट कमल जोशी आदि मौजूद रहे l









