राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बेतालघाट में एचपीवी टीकाकरण अभियान आयोजित, 20 छात्राओं का हुआ सफल टीकाकरण

नैनीताल । मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में आज दिनांक 18 जुलाई, 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बेतालघाट में एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निशा शेखर, चिकित्सा अधिकारी, बेतालघाट के नेतृत्व में किया गया। अभियान के अंतर्गत कुल 20 छात्राओं का सफलतापूर्वक एचपीवी टीकाकरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. निशा शेखर ने छात्राओं को एचपीवी संक्रमण, गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर, एचपीवी वैक्सीन के महत्व, इसके लाभ, सुरक्षा एवं टीकाकरण की आवश्यकता के संबंध में विस्तृत स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की। उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि समय पर लगाया गया एचपीवी टीका भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का प्रभावी माध्यम है।

यह भी पढ़ें 👉  75% उपस्थिति अनिवार्य है

स्वास्थ्य शिक्षा के उपरांत सभी पात्र छात्राओं का सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम में एएनएम श्रीमती हर्षी भट्ट एवं श्रीमती गीता पवार द्वारा टीकाकरण, लाभार्थियों की निगरानी तथा AEFI प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल डॉ. रश्मि पंत ने जनपद के सभी अभिभावकों एवं आमजन से अपील करते हुए कहा कि एचपीवी वैक्सीन बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से सुरक्षित रखने का प्रभावी एवं वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित माध्यम है। उन्होंने सभी पात्र बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराने तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस जनहितकारी अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेल द्वारा सी आर एस टी इंटर कॉलेज में आउट रिच कार्यक्रम की कार्यशाला का आयोजन किया

चिकित्सा अधीक्षक, बेतालघाट डॉ. अभिलाषा पाण्डे ने कहा कि किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक पात्र बालिका तक इस जीवनरक्षक टीके की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा जनजागरूकता के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को बढ़ावा दिया जा रहा है।
………………………………………………………..

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad