अनियंत्रित होकर छत से गिरा होटल कर्मी, भर्ती

नैनीताल l शहर के जू रोड स्थित होटल में कार्यरत युवक अनियंत्रित होकर छत से गिर गया। चोटिल अवस्था में अन्य कर्मी उसे बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शहर निवासी कुंदन जू रोड में सूर्या होटल में काम करता है। मंगलवार रात वर्षा थमने के बाद वह मौसम का जायजा लेने छत पर चढ़ा था। छत गीली होने के कारण वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। जिससे उसकी कमर व पैर पर गंभीर चोटे आ गई। कुंदन के कराहने की आवाज सुन अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे व आनन-फानन में उसे लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। जहां उसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad