राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मैं नागरिक सुरक्षा का सामान्य प्रशिक्षण जारी

नैनीताल l शुक्रवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, लक्खीबाग, देहरादून में नागरिक सुरक्षा का सामान्य प्रशिक्षण का आयोजन डा सूर्य प्रकाश भट्ट, घटना नियंत्रण अधिकारी, दक्षिण प्रभाग, देहरादून द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा दक्षिण प्रभाग के घटना नियंत्रण अधिकारी डा सूर्य प्रकाश भट्ट जी द्वारा GGIC की छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा,CPR तथा आपदा रेस्क्यू से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी तथा श्री अनिल गोयल और सहायक उप नियत्रक नागखि सुरक्षा श्री सोनकर जी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में सहयोग दिया गया।
इस अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कालेज लक्खीबाग की प्रधानाचार्या डॉ0 सरिता भट्ट , अध्यापिका श्रीमती आरती नेगी,नागरिक सुरक्षा कोर से श्री राम कुमार शर्मा, पोस्ट वार्डन(पोस्ट सं0-03), एवं श्री अनिल गोयल , सैक्टर वार्डन , श्री रविन्द्र यादव, सैक्टर वार्डन तथा नागरिक
सुरक्षा कार्यालय से श्री राजेश कुमार सोनकर, सहायक उपनियंत्रक दक्षिण प्रभाग, नागरिक सुरक्षा देहरादून मौजूद रहे।











